अमृतसर| सेलिब्रेशन माल के पास खाली पड़े जगह पर रखी पराली की गांठों में अचानक ही आग लग गई। जिसकी सूचना विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने दोपहर करीब 1:29 बजे फायर ब्रिगेड ढाब बस्ती के एक वालंटियर को फोन किया। जिसके बाद तत्काल टीमें रवाना हुईं और 8 मिनट में पहुंच गईं। निगम की तरफ से भी 2 गाड़ियां भेजी गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


