सेल्फी लेते समय आई ट्रेन, गिट्‌टी पर गिरने से मौत:बालाघाट के गर्रा रेलवे अंडरपास ब्रिज पर हादसा

बालाघाट में बुधवार को गर्रा रेलवे पुल के ऊपर 16 साल का लड़का सेल्फी ले रहा था, तभी ट्रेन आ गई। लड़के ने ट्रेन से बचने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन हड़बड़ा कर वह गिटि्टयों पर गिर गया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़का 11वीं में पढ़ता था। अस्पताल चौकी प्रभारी एएसआई शिवदयाल पटले ने बताया कि मृतक का नाम अभयराज वंशकार था। उसका शव सुरक्षित फ्रीजर में रखा गया है। घटना शाम 5 बजे की होने से उसका पोस्टमाॅर्टम नहीं हो सका है। 2 जनवरी को पीएम कराया जाएगा। पटले के मुताबिक, अभयराज अपने दो दोस्तों अमन सोनेकर और अजीत राहंगडाले के साथ घूमने गया था। दोस्तों ने बताया कि वे सेल्फी लेने के लिए गर्रा रेलवे पुल के ऊपर गए थे, तभी बालाघाट की ओर से ट्रेन आ गई। उसे देखकर अभयराज भागा, लेकिन असंतुलित होकर गिटि्टयों पर गिर गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *