जालंधर | स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत, ब्लॉक रुड़का कलां बीडीपीओ ऑफिस में महिला दिवस मनाया गया। जिसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप्स में काम करने वाली महिलाओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीपीओ रामपाल सिंह राणा, बीपीएम हरदीप सिंह, कोऑर्डिनेटर बलजिंदर कौर, ब्लॉक प्रेसिडेंट जसप्रीत कौर, पूर्व सरपंच दिलजीत कौर, डॉ. गुरदीप सिंह, डॉ. रमनदीप और विक्रांत सिंह शामिल हुए। इवेंट के दौरान बीडीपीओ ने डिपार्टमेंट द्वारा चलाई जा रही स्कीम्स के बारे में डिटेल में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन महिला एंटरप्रेन्योर्स को उनके परफॉर्मेंस और स्किल्स के आधार पर चुना है। सम्मानित महिलाओं को कोऑर्डिनेटर बलजिंदर कौर ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दौरान प्रबंधकों ने महिलाओं को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में एडीओ ने बताया। यहां भूपिंदर कौर, रेनू, रितिका, मुस्कान, सिमरन मौजूद थीं, जिन्होंने इवेंट के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। ब्लॉक रुड़का कलां में महिलाओं को सम्मानित करते हुए प्रबंधक।


