लुधियाना| जिला प्रशासन की तरफ से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन ब्रांड’ (डीओडीओबी) पहल शुरू की जा रही है। इसको लेकर एडीसी अमरजीत बैंस के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें चीफ गुड गवर्नेंस सेल के ऑफिसर अंबर बंदोपाध्याय, जीवनदीप सिंह और गवर्नेंस एसोसिएट देविका मल्होत्रा शामिल हुए। मीटिंग में जिले में सेल्फ-हेल्प ग्रुप की तरफ से बनाए गए प्रोडक्ट्स के लिए एक सिंगल यूनिफाइड जिला-स्तरीय ब्रांड पहचान डेवलप करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस पहल का मकसद एसएचजी के प्रोडक्ट्स को एक स्ट्रक्चर्ड और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म देना है। जिसमें जिला प्रशासन की देखरेख में क्वालिटी कंट्रोल मैकेनिज्म, स्टैंडर्डाइजेशन प्रोसेस, प्रोफेशनल ब्रांडिंग और मार्केटिंग सपोर्ट सुनिश्चित किया जाएगा।


