बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) द्वारा 1 फरवरी 2026 को “सेल बोकारो हाफ मैराथन” का आयोजन किया जाएगा। इसकी घोषणा मंगलवार को बोकारो इस्पात स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में की गई। मैराथन बोकारो के मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम, सेक्टर-4 से शुरू होगी। प्रेस वार्ता में मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवा) कुंदन कुमार, चीफ कम्युनिकेशन ऑफिसर मणिकांत धन, फाइनेंस विभाग के किशन चंद, डिप्टी मैनेजर अंजनी कुमार और सीनियर मैनेजर अभिनव शंकर उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन “एक्टिव सिटी बोकारो” की परिकल्पना के तहत शुरू किया गया था। जब बोकारो को पहली बार एक्टिव सिटी घोषित किया गया, तभी से यह मैराथन न केवल शहर बल्कि पूरे झारखंड में लोकप्रिय हो गई है। दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ इस मैराथन में 21.2 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की ओपन रन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। हाफ मैराथन को तीन आयु वर्गों में बांटा गया है 15 से 40 वर्ष, 40 से 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक। पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग श्रेणियां और पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। 21.2 किलोमीटर दौड़ के लिए समय सीमा 3 घंटे 30 मिनट और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 2 घंटे रखी गई है। दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए 2 किलोमीटर की दौड़ प्रात 7:45 बजे शुरू होगी, जिसमें केवल सहभागिता के आधार पर आयोजन होगा और कोई नकद पुरस्कार नहीं दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकरण शुल्क 150 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसकी अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 है। पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.bokaromarathon.com जारी की गई है। पिछले आयोजन में लगभग 5500 धावकों ने हिस्सा लिया था दौड़ का मार्ग शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा, जिसमें मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम, एसआरयू, पाथरकट्टा चौक, टीवी टॉवर चौक और महात्मा गांधी चौक शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले आयोजन में लगभग 5500 धावकों ने भाग लिया था और इस बार उससे कहीं अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि सेल बोकारो अब तक तीन बार सफलतापूर्वक हाफ मैराथन का आयोजन कर चुका है। इसकी निरंतर सफलता को देखते हुए अब राउरकेला स्टील प्लांट भी इसी तर्ज पर हाफ मैराथन आयोजित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। पुरस्कार नगद दी जाएगी तीनों श्रेणियां में हाफ मैराथन 21.2 किलोमीटर A. श्रेणी 15 से 40, B. 40 से 60 उम्र के C. 60 से वरिष्ठ नागरिक प्रथम पुरस्कार 12000, दूसरा 9000 और तीसरा 7000 रुपए ओपन 10 किलोमीटर A. श्रेणी 15 से 40, B. 40 से 60 उम्र के C. 60 से वरिष्ठ नागरिक प्रथम पुरस्कार 7000, दूसरा 5000, तीसरा 3000 रुपए ओपन 5 किलोमीटर A. श्रेणी 15 से 40, B. 40 से 60 उम्र के C. 60 से वरिष्ठ नागरिक प्रथम पुरस्कार 6000 दूसरा 4000, तीसरा 2000 रुपए दिव्यांग : 2 किलोमीटर, कोई नगद पुरस्कार नहीं


