सेल सुरक्षा संगठन ने मैनेजमेंट ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट में सुरक्षा व अग्निशमन सेवाओं के प्रमुखों की कार्यशाला आयोजित की। इसकी अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक अनूप कुमार ने की। सेल की एकीकृत इस्पात संयंत्रों व इकाइयों के साथ-साथ खदानों के सीजीएम और सुरक्षा प्रमुखों ने इसमें भाग लिया। अनूप कुमार ने कहा कि उभरते खतरों को ध्यान में रखते हुए एसओपी और एसएमपी की समय-समय पर समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि संयंत्र की जनसांख्यिकी तेजी से बदल रही है, जिसमें संविदा कर्मियों की संख्या बढ़ रही है, जिनके पास कम कार्य अनुभव होता है। इसके लिए संविदात्मक कार्यबल के प्रशिक्षण पर उचित जोर देने की जरूरत है।


