सेवर चौराहे पर हुआ हादसा:पति संग बहन से मिलने जा रही महिला को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, दोनों पैर कुचले

सुभाष नगर निवासी पंकज पत्नी विष्णु कुमार (उम्र 42 वर्ष) अपने पति के साथ बाइक से अपनी बहन से मिलने गांव ललिता मूडिया जा रही थीं। सेवर तिराहे के पर हाईवे पार करने के लिए सड़क किनारे बाइक रुकी तो इसी दौरान पीछे से जयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक का पहिया उसके पैरों के ऊपर से गुजर गया। हादसे में महिला के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए। गनीमत रही कि बाइक चला रहे पति को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस संबंध में सेवर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *