सेवर-जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत:बेटी को फोन कर बोले- ‘मेरी तबीयत-बिगड़ रही, जेल में ठीक से इलाज नहीं मिलता’

भरतपुर की सेवर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। मृतक कैदी चर्चित संजय बिहारी हत्याकांड में दोषी था। परिजनों ने जेल प्रशासन और अस्पताल पर इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दे कि मृतक को संजय बिहारी हत्याकांड में 3 महीने पहले आजीवन कारावास की सजा हुई थी। संजय बिहारी हत्याकांड में काट रहा था सजा मृतक कैदी कृष्ण कुमार (57) उर्फ बेबी निवासी गोपालगढ़ संजय बिहारी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। परिजनों के अनुसार उसे करीब तीन महीने पहले ही सजा सुनाई गई थी। इससे पहले वह करीब आठ महीने जेल में रह चुका था और बाद में जमानत पर बाहर आया था। बेटी को फोन कर बताई थी तबीयत बिगड़ने की बात मृतक की पत्नी कीर्ति ने बताया कि उनके पति ने जेल से उनकी बेटी को फोन कर बताया था कि शुगर लेवल 400 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा था कि रोज शुगर चेक कर रहे हैं, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हो रहा। साथ ही जेल में दवाइयां ठीक से नहीं मिल रहीं। डॉक्टर को दिखाया, लेकिन भर्ती नहीं किया गया कीर्ति ने बताया कि उनके पति को दो बार डॉक्टर को दिखाया गया, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। परिवार की ओर से कहा गया था कि जरूरत पड़े तो आरबीएम अस्पताल या जयपुर में इलाज कराया जा सकता है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पहले से कई बीमारियों से थे पीड़ित परिजनों के अनुसार कृष्ण कुमार को अस्थमा, ब्लड प्रेशर और शुगर की गंभीर बीमारी थी। इसके बावजूद जेल प्रशासन ने समय पर समुचित इलाज नहीं कराया। मृतक रोज फोन कर अपनी खराब तबीयत की जानकारी देता था। मौत के समय को लेकर विरोधाभास कीर्ति ने बताया कि जेल गार्ड का कहना है कि उनके पति को रात करीब 2:30 बजे अस्पताल लाया गया था और रात 3 बजे उनकी मौत हुई। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि कैदी को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में सही जानकारी नहीं दी जा रही है। सजा को लेकर भी जताया सवाल कीर्ति ने कहा कि जिस संजय बिहारी हत्याकांड में उनके पति को सजा दी गई, उसमें कोई ठोस सबूत नहीं था। संजय बिहारी की पत्नी ने बयान दिया था कि हत्या शाम 5.30 बजे हुई, जबकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का समय 6.30 बजे बताया गया है। ऐसे में हत्या का आरोप उनके पति पर कैसे लगाया गया, यह समझ से परे है। यह खबर भी पढ़िए… संजय बिहारी हत्याकांड में 3 आरोपियों को आजीवन कैद:फरार आरोपी को पुलिस पकड़कर लाई; कमरे में बुलाकर मारी थी गोली भरतपुर के चर्चित संजय बिहारी हत्याकांड में 3 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई हैं। साथ ही कृष्ण कुमार उर्फ बेबी पर 60 हजार, नरेश गुप्ता और बिट्टू पर 50-50 हजार का जुर्माना लगाया है। (पढ़िए पूरी खबर) फैसला टालने के लिए पेशी पर नहीं आया हत्या आरोपी बेबी, कोर्ट ने जारी किए गिरफ्तारी वारंट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *