भास्कर न्यूज | बालोद छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक शुक्रवार को पेंशनर भवन शिकारीपारा बालोद में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. आरएम चावड़ा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य लखन लाल रातें तथा विशिष्ट अतिथि वन विभाग से सेवानिवृत्त सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहनलाल धुर्वे और सेवानिवृत्त अधीक्षक पंवर सिंह सोरी थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई, सीआर साहू ने सरस्वती वंदना का गायन किया। बैठक में कोषाध्यक्ष ईश्वरनाथ योगी ने वर्ष 2025 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। महिला प्रसाधन के निर्माण में व्यय राशि का भुगतान संबंधित दुकानदारों एवं व्यक्तियों को करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद संघ से जुड़े रहने से समाज और संगठन के लिए योगदान का अनुभव मिलता है और नई ऊर्जा का संचार होता है। इस अवसर पर दिवंगत पेंशनर हिम्मत लाल यादव, धनवार सिंह साहू, बलिराम यादव एवं रामहीन बाई देशमुख को श्रद्धांजलि दी गई। आभार प्रदर्शन महामंत्री बीआर बेलसर ने किया। बैठक में सचिव पुरुषोत्तम देशमुख, उपाध्यक्ष बीआर साहू, संगठन महामंत्री आरके साहू,जितेंद्र आर्य, बीआर साहू, आरके साहू, सुरेंद्र ताम्रकार, कन्हैयालाल कौशिक, शेष नारायण दुबे, यूएस ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, बलदेव सिंह ठाकुर, दयाराम वैद्य, दशरथ कलिहारी, पन्नालाल साहू, पृथ्वीराज साहू, सुभाष मांडवी, रामेश्वर लाल यादव, दयालु राम यादव, मोहनलाल साहू, रूपलाल साहू, ताम्रध्वज निषाद, लखन प्रसाद तिवारी शामिल थे।


