सेल | शहीद हेमलाल कौशिक शासकीय उच्च माध्यमिक शाला झबड़ी में कार्यरत शिक्षकों में देवनारायण चौहान प्रधानपाठक एवं देवेंद्र कुमार देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार की ओर से विदाई सह सम्मान का आयोजन किया गया। इस मौके पर दोनों शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत गाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवनारायण चौहान प्रधानपाठक एवं देवेंद्र कुमार देवांगन थे। अध्यक्षता शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामायण प्रसाद कर्ष एवं ग्राम पंचायत की सरपंच अंजू कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथियों में नीलमणि साहू (बीआरसी), रामलाल कुरुवंशी (व्याख्याता), मेहतर लाल घृतलहरे, गणपतराम देवांगन, श्यामलाल राकेश, ईश्वरी प्रसाद यादव, अमरसिंह कंवर, गोपाल प्रसाद कैवर्त्य, रामफल, गोविंदराम देवांगन, सुरेंद्र साहू शामिल थे।


