गांडेय | गांडेय प्रखंड के लुकैया–जीतजोरा गांव में मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त हुए जवान दशरथ हांसदा को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें फुलमाला और बुके भेंट कर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार लुकैया–जीतजोरा निवासी बाबूराम हांसदा के पुत्र दशरथ हांसदा वर्ष 2008 से भारतीय सेना में सेवा दे रहे थे। वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होकर घर लौटने पर स्थानीय ग्रामीणों की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान दर्शन बास्की ने कहा कि दशरथ हांसदा ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, और गांव को उन पर गर्व है। सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान दर्शन बास्की, हेमलाल सोरेन, देवचंद बास्की, मनोज मुर्मू, सोहेलाल मुर्मू, दिवेश्वर हांसदा, नागेश्वर हांसदा, विश्वनाथ बास्की सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।


