सेवानिवृत्त व्याख्याता और स्थानांतरित शिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर विदाई दी

बालोद| शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में विदाई समारोह हुआ। सेवानिवृत्ति पर वरिष्ठ व्याख्याता डीके सुकदेवे, स्थानांतरण पर अनुपा पांडे, रुपेश कश्यप, तीज कोठारिया, बीरेंद्र नायक, रेशमी वर्मा, क्षितिज हिरवानी, मंजूषा यादव एवं पूजा यादव को स्मृति चिह्न भेंट कर विदाई दी गई। छात्राओं ने प्रस्तुत गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति दी। संचालन अशरफ तिगाला एवं वर्षा यादव ने किया। बीएन योगी, नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी एवं शाला विकास समिति की अध्यक्ष रोहिणी साहू, डीएस देशमुख, वायके देशमुख, प्रीतिबाला साहू मौजूद रहे। सेवानिवृत्त व्याख्याता डीके. सुकदेवे, आई. कांडे एवं मधुलिका पटेल ने शाला को दान किए गए वॉटर कूलर और प्यूरीफायर का उद्घाटन भी किया। एमके ठावरे को सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *