बरकाकाना | घुटुवा बस्ती निवासी नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार सुरपति देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के गठन हुए पूरे पांच वर्ष बीत चुके हैं। एक बार नगर निकाय चुनाव संपन्न हुआ है। दूसरी बार 23 फरवरी को चुनाव होना है। नगर परिषद क्षेत्र ग्रामीण और शहरी दोनों का मिश्रण हैं, जहां आज भी लोगों की प्रधान जीविका कृषि और मजदूरी है। लेकिन किसान और मजदूरों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। नगर परिषद क्षेत्र के गांवों का समुचित विकास नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें घर बनाने में नक्शा पास कराने की बाध्यता होती है। कच्चे-पक्के मकानों और दुकानों पर अलग-अलग होल्डिंग टैक्स लिया जाता है। जिससे परेशानी होती है। सरकारी लाभों की शर्त पर होल्डिंग टैक्स लगाया जा रहा है पूरी तरह सरकारी लाभ दिए बिना। लोगों के विरोध के बाद भी टैक्स में राहत मिली और न ही नीति बदली गई। कृषि विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का सवाल पूर्ववत है। चितरपुर | रजरप्पा थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौजूद थे। इस दौरान सेवानिवृत्त रजरप्पा थाना के चौकीदार जगदीश करमाली को मुख्य अतिथि ने माल्यार्पण कर, उपहार देकर व मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी। कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का हिस्सा हैं। जो सभी के जीवन मे आता। उन्होंने सेवानिवृत्त चौकीदार के बेहतर स्वास्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक रोहित राज, निरंजन सिंह, संजय रजक, संजय सिंह, अशोक कुमार, विकास सिंह, एएसआई पिसी मुर्मू, मुंशी सीतेश कुमार, संतोष सिंह, ऑपरेटर भानु रजक, राजकुमार, चौकीदार मनीष मौजूद थे। बरकाकाना | केंद्रीय कर्मशाला के कैंटीन के ठेका मजदूरों के बीच 12 फरवरी को अखिल भारतीय आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए पर्चा वितरण किया गया। मजदूरों ने हड़ताल को सफल करने का संकल्प लिया। ऐक्टू के जिला सचिव अमल घोषाल ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 12 फरवरी को देशव्यापी आम मजदूर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र सरकार ने 4 लेबर कोड लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसकी अधिसूचना पिछले 21 नवंबर को ही जारी हो चुकी है। इन कोड को मजदूरों का हितैषी साबित करने के लिए झूठा प्रचार किया जा रहा है। ये कोड देश के संविधान पर बड़ा हमला है। मौके पर मदन प्रजापति, देव नन्दन शर्मा, ममता देवी, सलखो देवी, चांदो देवी, फुदकी देवी, दीपक कुमार, ललका पाहन, रोहन मुंडा शामिल हुए। रामगढ़ | रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ के तत्वावधान में शुक्रवार को ललिता नेत्रालय के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र व मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक ममता देवी ने दीप जलाकर किया। शिविर में डॉ खुशीद आलम, डॉ. नवीन कुमार और डॉ रौशन ने पचास से ज्यादा लोगों के आंखों की जांच की। जांच के बाद 30 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया। जिनका देर शाम ऑपरेशन के बाद लेंस प्रत्यारोपण किया गया। मौके पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव विजय कुमार, प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ आलोक रतन चौधरी, सुरेश पी अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, आनंद हेतमसरिया, सुरेश बौंदिया, राजेश मोदी, राहुल जैन सहित कई रोटेरियन शामिल थे।


