सेवानिवृत पर कोमल सिंह देशमुख को दी गई विदाई

डौंडी | शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडी में कोमल सिंह देशमुख की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्हें हार, फूल, श्रीफल और प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। समारोह के बाद स्टाफ और परिवारजन उन्हें उनके निवास स्थान तक छोड़ने के लिए गए, जहां पूरे वार्डवासियों ने फूलमाला, बैंड बाजा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। कोमल सिंह देशमुख ने अपने कार्य में जिम्मेदार, अनुभवी और मिलनसार व्यवहार का परिचय दिया। वे परीक्षा कार्य, ओपन स्कूल और बोर्ड परीक्षा में सहयोग करते रहे, और शिक्षक की कमी होने पर विज्ञान विषय का अध्यापन भी करते थे। इस दौरान प्राचार्य विजया दवे, शमशेर, बेग मिर्जा, मोहनीश ठाकुर, रिया रावटे, निशी सार्वा उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *