बोकारो | बुधवार को चास स्थित प्राथमिक विद्यालय िबहार कालोनी की सेवानिवृत प्राचार्या शशि कुमारी को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहरलाल महथा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिमा दास, बीपीओ वेंकटेश, बीआरपी शहाबुद्दीन अंसारी एवं जिला अभियंता हरिदास ने शशि कुमारी को उपहार देकर सम्मानित किया।


