सेवा और मानवता को महत्व मिले, ऐसा लक्ष्य करें निर्धारित

खरगोन | शासकीय कन्या महाविद्यालय की रासेयो इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का मांगरुल में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन शुक्रवार को छात्राओं ने प्रभातफेरी के साथ डिजिटल जागरूकता के लिए रैली निकाली। ग्रामीणों की स्वच्छता जागरूकता बढ़ाने के लिए सर्वे करवाया गया। इसके बाद बौद्धिक सत्र में अतिथियों ने कहा कि लक्ष्य निर्धारण ऐसा करें जिसमें सेवा और मानवता को महत्व दें। उन्होंने बताया कि रासेयो के माध्यम से छात्राएं अपना व्यक्तित्व कैसे निखार सकती है। इसके बाद डॉ. धर्मेंद्र भालसे ने छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया। प्रो. अनुराधा द्वारा युवाओं में तनाव के कारण और उसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। महाविद्यालय के ग्रंथपाल सखाराम मकवाने द्वारा छात्राओं को ई ग्रंथालय की जानकारी दी। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. आरके यादव द्वारा छात्राओं को अनुशासन का महत्व बताया गया। आध्यात्मिक प्रसंग के माध्यम से सीख दी। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रफिया अजीज, आईयूएसी प्रभारी डॉ. एमएस सोलंकी और शिविर के स्थाई संरक्षक प्रो. प्रमोद सावनेर और प्रो. राजकुमार शिंदे ने छात्राओं को संबोधित किया। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *