सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन

बारां| युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष यश जैन भाया का जन्मदिन कांग्रेस ने सेवा कार्य कर मनाया। सेवादल जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष के जन्मदिन पर जैन मंदिर, गणेशजी, भैरूजी, पार्क के बालाजी, बडां बालाजी धाम पहुंच कर देव दर्शन किए। विवेकानंद पार्क के पास कोटा रोड स्थित गोशाला पहुंचकर गोवंश को हरा चारा व गुड़ खिलाया। शहीद राजमल मीणा जिला अस्पताल पहुंचकर शहीद राजमल मीणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। चिकित्सालय में जन्में बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। इस दौरान शहर कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल बारां, युवा कांग्रेस, अल्प संख्यक व कॉलेज संगठन के पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *