सेवा केंद्रों में 2946 फाइलें अटकी, 0.67 फीसदी पेंडेंसी के साथ अमृतसर सभी जिलों में 23वें तो तरनतारन 0.35% पेंडेंसी के साथ 21वें नंबर पर

भास्कर न्यूज | अमृतसर बाढ़ प्रभावित इलाकों में अफसरों की व्यस्तता के कारण सेवा केंद्रों में आवेदनों की 2946 फाइलें विभागों के दफ्तरों में अटक गई हैं। फाइलों का निपटारा न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। 6 माह पहले सेवा केंद्रों में होने वाले आवेदनों की फाइलों का निपटारे को लेकर सूबे में टॉप पर रहने वाला अमृतसर इस समय 0.67 फीसदी पेंडेंसी के साथ सभी जिलों से फिसड्डी रहा है। बरनाला 0.06 फीसदी पेंडेंसी के साथ सूबे में टॉप पर है। सूबे में 6 जिलों की पेंडेंसी लेवल इतनी अधिक है कि रिपोर्ट में रेड जोन मार्क किया गया है। इनमें फिरोजपुर में कुल 1,61,873 आवेदन हुए और 996 फाइलें लटकने से 0.62% तो तरनतारन में 2,03,656 आवेदन और 721 फाइलें लटकने से 0.35% जबकि फतेहगढ़ साहिब में 93,936 आवेदन और 331 फाइलें लटकने से 0.35% पेंडेंसी के साथ रेड जोन में डाला गया है। इसी तरह कपूरथला में 1,29,843 आवेदन और 459 फाइलें लटकने से 0.35% तो मुक्तसर साहिब में 1,71,674 आवेदन और 593 फाइलें लटकने से 0.35% पेंडेंसी के रेड जोन में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *