रांची | डिग्री कॉलेजों के इंटर सेक्शन में सेवा दे रहे शिक्षक और कर्मचारी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर रविवार को स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे लोग पिछले दो दशक से सेवा दे रहे हैं, लेकिन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने के बाद बेरोजगार हो गए हैं। उन लोगों ने न्यूनतम मानदेय लेकर बच्चों को शिक्षा दी है, इसलिए उनकी सेवा को प्लस टू स्कूलों में समायोजित किया जाए।


