सेवा पखवाड़ा के तहत बुजुर्गों का किया सम्मान:विधायक सुनील सोनी बोले- सभी का जीवन सुखमय और दीर्घायु हो

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा सिविल लाइन मंडल की ओर से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ और मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई। विधायक सुनील सोनी ने पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए कहा, “मैं कामना करता हूं कि आप सभी का जीवन सुखमय और दीर्घायु हो।” भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा आश्रम में आकर हृदय से प्रसन्नता हुई। यह अभियान पार्टी की जनसेवा की भावना को साकार करता है।” जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने जानकारी दी कि “सभी बुजुर्गों को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें भोजन भी कराया गया। यह एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव रहा।” मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और इस भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम निरंतर करते रहेंगे।” इस अवसर पर तेजकुमार बजाज, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, शैलेंद्र सोमवंशी, सुनील नारवानी, कमल रंधावा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *