बटाला रोड प्रकाश विहार में 12वां खून जांच शिविर लगाया गया। जिसमें कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड व शुगर, रक्तचाप और हड्डियों की जांच के टेस्ट डॉ. राजीव देव की देखरेख में मुफ्त किए गए। शिविर का ज्योति प्रज्वलन कर सरबजीत साबी ने उद्घाटन किया। डॉ. राजीव देवने मंदिर कमेटी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। लगभग 45 मरीजों ने इसका लाभ लिया। शिविर में सतीश बधवार, शीतल विज, राकेश, साहिल, गुरदीप शर्मा, दानिश तलवार,लैब असिस्टेंट मनप्रीत उपस्थित थे।


