सेवा भारती ने कराया सर्वजातीय सामूहिक विवाह:6 जोड़ों का हुआ निःशुल्क विवाह, दिन में शादी करने की सलाह

झालावाड़ में सेवा भारती डग द्वारा आयोजित श्री राम जानकी सर्वजातीय निःशुल्क विवाह समारोह कृषि उपज मंडी परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 6 जोड़ों का विवाह पंडित राहुल शर्मा के पौरोहित्य में भारतीय संस्कृति के अनुसार किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महंत दिलीप दास महाराज थे। कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री (चित्तौड़ प्रांत), दुलीचंद जी, प्रांतीय छात्रावास प्रमुख और जिला मंत्री घनश्याम गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र शर्मा ने की। मुख्य वक्ता ने कहा कि वर्तमान समय में खर्चीले विवाहों के बजाय सर्वजातीय विवाह समारोह की आवश्यकता है, जो सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने रात्रि कालीन विवाह की बजाय दिन में विवाह करने की सलाह दी, क्योंकि रात्रि में होने वाले विवाह अधिक खर्चीले होते हैं। कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री उमाकांत शर्मा ने किया। तहसील अध्यक्ष सुनील व्यास ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और चिकित्सा प्रकल्प प्रमुख किशोर राजगुरु ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश अग्रवाल, देवेंद्र जाजू, चंद्रशेखर शर्मा, विकास सोनी, यशपाल ट्रेलर, अंकुश अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *