सेवा भारती बालिका छात्रावास में बालिकाओं को स्टेशनरी वितरित की

उज्जैन | दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अरिहंत ने रविवार को इंदौर रोड स्थित सेवा भारती बालिका छात्रावास में करीब 70 बालिकाओं को स्टेशनरी और स्वल्पाहार वितरण किया। इस अवसर पर अधीक्षिका प्रीति दीदी ने छात्रावास की बालिकाओं के प्रबंधन की जानकारी देते हुए बताया कि यह संस्थान सेवा कार्य में लगी सभी संस्थाओं के सहयोग से ही संचालित हो रहा है। ग्रुप अध्यक्ष सुनील जैन, पदाधिकारी अशोक जैन और अनिता चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। ग्रुप के वरिष्ठ पदाधिकारी आरके जैन, विमल बाकलीवाल, डॉ. पीसी जैन, ज्ञानचंद जैन, सुरेश जैन, मंजुलता जैन, ताराचंद जैन, ममता जैन, इंदिरा बुखारिया, महेंद्र आशा जैन, हुकुमचंद्र अल्का जैन आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *