सेवा सहकारी समिति तेंदुआ में अंतिम दिन 5 किसानों ने 1567 कट्टा धान बेचा

भास्कर न्यूज | देवरबीजा साजा विकासखंड के नवगठित सेवा सहकारी समिति तेंदुआ में धान खरीदी का कार्य अंतिम दिन संपन्न हुआ। समिति में कुल 758 किसानों का पंजीयन हुआ था, जिनमें से 726 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया, जबकि 32 किसान धान बिक्री नहीं कर सके। समिति के आंकड़ों के अनुसार कुल 13 लाख 28 हजार 425 बोरा धान की खरीदी की गई। अंतिम दिन समिति में 5 किसानों द्वारा 1567 बोरा धान की बिक्री की गई। वहीं, समिति परिसर में रखे गए 5 किसानों के 650 बोरा धान की खरीदी पूरी होने से किसानों में हर्ष और संतोष का माहौल देखा गया। हालांकि धान परिवहन की गति धीमी रहने के कारण समिति स्तर पर 52,210 कट्टा धान का जाम बना हुआ है, जिससे उठाव कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि परिवहन व्यवस्था में तेजी लाई जाए तो धान उठाव सुचारू रूप से हो सकेगा। नवीन समिति होने के बावजूद तेंदुआ सेवा सहकारी समिति में इस वर्ष धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर किसानों ने संतोष जताया है। अंतिम दिनों में लंबित धान की खरीदी पूरी होने से किसानों में राहत देखी गई और खरीदी प्रक्रिया के सफल समापन पर समिति प्रबंधन की भी सराहना की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *