भास्कर न्यूज| देवरघटा जिले की सेवा सहकारी समिति देवरघटा प्रांगण में पौधरोपण का आयोजन जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों की उपस्थिति में शनिवार को हुई। अतिथियों ने सहकारी समिति देवरघटा प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत फलदार पौधे लगाए। पौधरोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधरोपण में अपना योगदान दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस दौरन भाजपा के वरिष्ठ नेता संपूर्णानंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न यादव समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष देवलाल कश्यप, सरपंच कैलाश दिवाकर, पूर्व सरपंच प्रफुल्ल आजाद, जगेश्वर चंद्रा (पूर्व सरपंच बरतुली), डॉक्टर अभिषेक कश्यप, ओगेन्द्र गोस्वामी, संस्था प्रबंधक देशमुख शुक्ला समेत सभी कर्मी उपस्थित रहे।


