सेहत विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | अमृतसर डीसी साक्षी साहनी ने जिला सेहत समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों को सम्मानित भी किया गया। डीसी ने कहा कि सेहत विभाग ने अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाएं, टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए। टीबी रोगियों को पोष्टिक आहार, फूड बकेट और पैक्ड फूड लगातार मुहैया कराया जाए। इस मौके पर डीसी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चलाए जा रहे मीजल्स-रूबेला उन्मूलन अभियान की शुरूआत भी की। सिविल सर्जन डॉ. किरनदीप कौर ने बताया कि सेहत विभाग की टीमों की ओर से कोटपा एक्ट के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक विभाग की ओर से करीब दो हजार 979 चालान किए गए हैं, जिनसे 97,780 का जुर्माना वसूला गया है। इस बैठक में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ करमजीत सिंह, सहायक सिविल सर्जन डॉ. रजिंदरपाल कौर, डॉ. नीलम भगत, डॉ. भारती धवन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *