भिखीविंड | जिले में बाढ़ जैसी स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सिविल सर्जन डॉ. गुरप्रीत सिंह राय ने बताया कि तरनतारन जिले के चार ब्लॉकों, जिनमें मियांविंड, सरहाली, घरियाला, खेमकरण शामिल हैं, में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण कई गांवों के लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 8 रैपिड रिस्पांस टीमें, 8 मोबाइल टीमें, 14 एम्बुलेंस तैनात की हैं जो 24 घंटे काम कर रही हैं। कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. सतविंदर कुमार भगत ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में दवाओं की कोई कमी नहीं है।


