राजनांदगांव| पुराने गेस्ट हाउस रेलवे स्टेशन के पास स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 15 अप्रैल को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन बृजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त), सैनिक कल्याण संयोजक अविनाश चंद्र पंत ने बताया कि मंगलवार को पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों के लिए शिविर लगाया जाएगा। जहां सुबह 10.30 बजे से आरोग्यम सुपर स्पेशीलिटी हॉस्पिटल दुर्ग के डॉक्टर ब्लड प्रेशर, शुगर जांच करेंगे। एएसजी आई हॉस्पिटल की ओर से रेखचंद लुनिया की स्मृति में निशुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण किया जाएगा।


