सैनिक स्कूल कपूरथला में पूर्व छात्र समारोह:जनरल डीपी सिंह ने दिया सफलता का मंत्र, विनय-अनुशासन को जीवन में अपनाने की सलाह

सैनिक स्कूल कपूरथला में रविवार को एक पूर्व छात्र समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल डीपी सिंह एवीएसएम, एसएम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनरल सिंह, जो वर्तमान में मिलिट्री इंटेलिजेंस ट्रेनिंग स्कूल डिपो, पुणे के कमांडेंट हैं, ने सैनिक स्कूल कपूरथला के कारण अपने जीवन की सफलता को श्रेय दिया।
उन्होंने हॉस्टल जीवन के महत्व पर जोर दिया, नेतृत्व क्षमता, संघर्ष करने की भावना और मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने के गुणों पर प्रकाश डाला। छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में प्रवेश को अपना लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित किया, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। विनय व अनुशासन जीवन का मार्ग जनरल सिंह ने सैनिक स्कूल कपूरथला के आदर्श वाक्य ‘शिक्षा, विनय और अनुशासन’ को जीवन का मार्ग बताया। उन्होंने छात्रों से अनुशासित रहने, अपनी पढ़ाई का स्तर मजबूत करने, खेलों में भाग लेने और मुश्किल परिस्थितियों से निपटना सीखने का आग्रह किया। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को अद्वितीय और सक्षम बताया। यूनिट का उद्घाटन किया इस अवसर पर, मुख्य अतिथि ने स्वर्गीय एमएस बाजवा की स्मृति में ओबीए द्वारा स्थापित ‘एमएस बाजवा एसएसबी’ यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित इंग्लिश लैंग्वेज लैब का भी उद्घाटन किया, जो आधुनिक सुविधाओं और हाई-टेक तकनीक से सुसज्जित है। इससे पहले, मुख्य अतिथि ने स्कूल में निर्मित ‘मानसिक स्मृति स्थल’ पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यादों को किया साझा समारोह के अंत में, ओबीए प्रेसिडेंट डीआईजी राजपाल सिंह संधू ने धन्यवाद दिया। यह कार्यक्रम सैनिक स्कूल कपूरथला के पूर्व छात्रों के लिए एक यादगार अवसर था, जिन्होंने अपने पुराने स्कूल से जुड़ने और अपने अनुभवों को साझा करने का आनंद लिया। यह कार्यक्रम सैनिक स्कूल कपूरथला के पूर्व छात्रों के लिए एक यादगार अवसर था, जिन्होंने अपने पुराने स्कूल से जुड़ने और अपने अनुभवों को साझा करने का आनंद लिया। एनसीसी कैडेट्स ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर एनसीसी कैडेट्स ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया, जिसके बाद स्कूल बैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल मीनू कपूरन मैथ्यू नायर ने सभी पूर्व छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने स्कूल की एकेडमिक रिपोर्ट का एनालिसिस किया और स्कूल की समस्याओं और उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। सालाना रिपोर्ट पेश किया प्रिंसिपल ने ओबीए द्वारा समय-समय पर स्कूल को दिए जाने वाले सपोर्ट के लिए पुराने स्टूडेंट्स का धन्यवाद किया। इस इवेंट में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरदीप सिंह, DIG राजपाल सिंह संधू, एयर मार्शल (रिटायर्ड) पी एस गिल, एयर मार्शल (रिटायर्ड) एस एस होती, मेजर जनरल (रिटायर्ड) राजीव सचदेव, एयर कमोडोर मनमोहन सूद (रिटायर्ड), कमांडर संदीप सिंह विर्क, लेफ्टिनेंट कर्नल जोश मौले समेत कई अलग-अलग फील्ड में जाने-माने लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *