सैनिक स्कूल में 6वीं- 9वीं क्लास में एंट्रेस एग्जाम के लिए आवेदन शुरू

पटियाला | ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स एंट्रेंस एग्जामिनेशन 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 13 जनवरी की शाम 5 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं, जबकि ऑनलाइन एग्जाम फीस 14 जनवरी की रात 11.50 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। इस परीक्षा के माध्यम छठी व नौवीं कक्षा में एडमिशन मिलेगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से परीक्षा का आयोजन कब होगा, इसकी घोषणा अभी तक नहीं की गई है। देश के 89 सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा होगी। 33 स्कूलों में 6वीं और 9वीं कक्षा में प्रवेश मिलेगा। 39 नए स्कूलों में िसर्फ 6वीं कक्षा में एडमिशन होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *