सैनी समाज टोडाभीम द्वारा रविवार को सैनी समाज की प्रतिभाओं की हौसला अफजाई के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2023-24 में कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले, अन्य उच्च संस्थानों में प्रवेश लेने और डिग्री करने, नए पदों पर नियुक्त होने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा समाज की प्रतिमाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षा से ही समाज का विकास संभव
वहीं कार्यक्रम के दौरान दूर दराज से आए हुए वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा-अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो हम सबको आज महात्मा ज्योति फुले की जयंती के अवसर पर प्रतिज्ञा लेनी है कि हम हमारे बच्चों बच्चों को शिक्षा जरूर दिलवाएंगे। क्योंकि आज के समय में शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक वालो को किया सम्मानित
वही एडवोकेट रमेश सैनी ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में लगभग 50 बालक बालिकाओं को सम्मानित किया गया है। जिसमें अधिकतर बालक बालिका 90 प्रतिशत वाले हैं ।तो वही 75% से अधिक बालक बालिकाओं को सम्मानित किया गया है। वहीं कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जन युवा महिला पुरुष मौजूद रहे।


