सैन्य प्रशिक्षणार्थियों को फल वितरित किया

भास्कर न्यूज | कोंडागांव प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रदेश सहसंयोजक प्रदीप सिंघो का 3 जनवरी को रायपुर से कोंडागांव नगर में आगमन हुआ। प्रवास के दौरान प्रदीप सिंघो और उनकी धर्मपत्नी मौसमी सिंघो के विकास नगर स्टेडियम में पहुंचने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने प्रदीप सिंघो और उनकी धर्मपत्नी मौसमी सिंघो को निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण का निरीक्षण करवाया और बताया कि पूर्व सैनिकों के द्वारा युवाओं को प्रतिदिन 5 किलोमीटर की दौड़ कराई जा रही है, उसके बाद ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक और अन्य प्रशिक्षण कराया जाता है। तत्पश्चात प्रदीप सिंघो और उनकी धर्मपत्नी मौसमी सिंघो ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को फल वितरण किया। इसके बाद प्रदीप सिंघो ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि यदि आपने फौज में जाने का लक्ष्य बना लिया है तो उसके लिए आप कड़ी मेहनत करिए कभी हार मत मानिए, क्योंकि कोई लक्ष्य बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं। प्रदीप सिंघो ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यों की सराहना की और कहा कि कोंडागांव जिले के पूर्व सैनिक निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देने के साथ-साथ युवाओं के अंदर राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना भी जागृत कर रहे हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, सदस्य श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले 75 युवक-युवतियां उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *