नागौर| खींवसर क्षेत्र के अधिवक्ता ओमप्रकाश सैन को आम आदमी पार्टी की ओर से नागौर जिला संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सैन पूर्व में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वे खींवसर सहित नागौर क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों में विश्वास व्यक्त करते रहे हैं। पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रिय भूमिका के आधार पर उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।


