पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि मुंबई में बांद्रा में मशहूर फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर किया गया जानलेवा हमला निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। तिर्की ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि वह मुंबई की चाकचौबंद सुरक्षा व वहां के लोगों की जान-माल की हिफाजत सुनिश्चित करें।


