सैलून जा रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत:घर से 2 किमी दूर बाल कटवाने निकला, कार सवार ने बाइक को सामने से टक्कर मारी

जिले के अयाना थाना क्षेत्र में कार व बाइक की भिड़ंत में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक अपने घर से सैलून जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल हालात में युवक को इलाज के लिए कोटा लाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक विष्णु मीणा (22)
दौलतपुरा थाना अयाना थाना क्षेत्र का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मौसेरे भाई अशोक ने बताया कि हादसा सोमवार को हुआ था। विष्णु अपने गांव दौलतपुरा से बाल कटवाने व शेविंग करवाने पास के 2 किमी दूर स्थित गांव ढिपरी के लिए निकला था। रास्ते में तेज रफ़्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु घायल हुआ। जिसे इलाज के लिए इटावा हॉस्पिटल लाए। गम्भीर हालात होने पर उसे कोटा रेफर किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विष्णु दो भाइयों में छोटा था। मजदूरी करता था। पिता खेती करते है। अयाना थाना हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि विष्णु दौलतपुरा से ढिपरी कटिंग करवाने जा रहा था। तेज रफ्तार कार ढिपरी की तरफ से आ रही थी। दोनों में आमने सामने की टक्कर हुई। हादसे में विष्णु की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *