सैलून संचालक सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर लटका:पत्नी के दुकान जाने पर चला पता, 5 मिनट में घर आने का कहकर निकला था

कोटा में सैलून संचालक ने अपनी दुकान पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घर नहीं लौटने पर पत्नी दुकान पर गई, तब घटना का पता चला। फंदे से उतारकर एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जवाहर नगर थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं, मुझे माफ कर देना। फिलहाल सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। जवाहर नगर थाना ASI किशोरलाल ने बताया- सैलून संचालक मनीष वर्मा (35) अजमेर जिले का रहने वाला था। पिछले 13-14 साल कंसुआं इलाके में किराए से रह रहा था। तलवंडी इलाके में सैलून चलता था। युवक शाम 7 बजे तक दुकान से घर लौट जाता था। घर नहीं लौटने पर पत्नी दुकान पर गई तो चद्दर के टुकड़े से पंखे से फंदा बनाकर लटका मिला। भाई विशाल ने बताया- मनीष हर एकादशी पर परिवार सहित खाटू श्याम दर्शन के लिए जाते थे। दो दिन पहले भी पत्नी व दो बच्चों के साथ खाटू श्याम गए थे। खाटू श्याम से बुधवार को अपने पैतृक घर अजमेर गए। वहां परिवार से मिलकर वापस कोटा लौटे। कोटा लौटने पर शाम 7 बजे करीब मनीष अपने सैलून पर गया था। उसने पत्नी से 5 मिनट में वापस आने को कहा। काफी देर तक मनीष घर नहीं पहुंचा। पत्नी के दुकान जाने गई। सैलून की लाइट जली हुई थी। उसने पीछे के दरवाजे से देखा तो मनीष पंखे से फांसी पर लटका हुआ था। सूचना पर रिश्तेदार वहां पहुंचे और हॉस्पिटल लेकर गए, जहां मृत घोषित कर दिया। सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- आई मिस यू, मुझे माफ कर देना, मैं अपनी मर्जी से सुसाइड कर रहा हूं। मनीष के दो बच्चे है। पत्नी भी सैलून संभालती है। मनीष का ससुराल कोटा के उद्योग नगर इलाके में है। उसने लव मैरिज की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *