सॉफ्टबॉल: क्वीन बीस टीम बनी चैंपियन फाइनल में लेडी लायन को 5-0 से हराया

भास्कर न्यूज | कवर्धा कवर्धा में पहली बार महिलाओं के लिए आयोजित सुभीत जोशी सॉफ्टबॉल वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब क्वीन बीस की टीम ने जीत लिया। प्रयास स्पोर्ट्स एकेडमी ने दो दिवसीय टूर्नामेंट 27 और 28 दिसंबर को छीरपानी कॉलोनी मैदान में कराया। आईपीएल की तर्ज पर खेले गए इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई महिला खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। टूर्नामेंट में रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बिलासपुर, राजनांदगांव और कवर्धा की कुल 48 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों को चार टीमों डायमंड वॉरियर्स, क्वीन बीस, लेडी लायन और फीयरलेस फाइटर्स में विभाजित कर मुकाबले कराए गए। सभी मैच तीन इनिंग के खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने आक्रामक बल्लेबाजी और कसी हुई फील्डिंग से मुकाबलों को रोचक बना दिया। एकेडमी के सचिव राजा जोशी ने बताया कि क्वालीफायर-1 मुकाबला डायमंड वॉरियर्स और क्वीन बीस के बीच खेला गया। इस मैच में क्वीन बीस की टीम ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए डायमंड वॉरियर्स को 8-0 से हराया। एलिमिनेटर मैच रहा रोचक प्रतियोगिता के दौरान एलिमिनेटर मुकाबला लेडी लायन और फीयरलेस फाइटर्स के बीच खेला गया। यह मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन लेडी लायन की टीम ने अंतिम समय में शानदार हिटिंग करते हुए 9-7 से जीत दर्ज की और क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। इस हार के साथ ही फीयरलेस फाइटर्स की टीम चौथे स्थान पर रही। बेमेतरा की भोली साहू बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट टूर्नामेंट में व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए। बेमेतरा की खिलाड़ी भोली साहू को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। बेस्ट पिचर का पुरस्कार गंगासोना, बेस्ट हिटर चांदनी, बेस्ट फील्डर बरखा यादव और बेस्ट कैचर का पुरस्कार चारु वर्मा को दिया गया। गंगासोना की घातक पिचिंग ग्रैंड फाइनल मुकाबला क्वीन बीस और लेडी लायन के बीच खेला गया। फाइनल में क्वीन बीस की पिचर गंगासोना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लेडी लायन की टीम को एक भी रन नहीं बनाने दिया। उनकी सटीक और तेज पिचिंग के सामने लेडी लायन की बल्लेबाज टिक नहीं सकीं। क्वीन बीस ने 5-0 से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। क्वीन बीस टीम की प्रायोजक रिया चंद्रवंशी रहीं। लेडी लायन उपविजेता बनी। डायमंड वॉरियर्स तृतीय इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान डायमंड वॉरियर्स को मिला। क्वालीफायर-2 मुकाबला लेडी लायन और डायमंड वॉरियर्स के बीच हुआ। इस मैच में लेडी लायन की टीम ने शुरू से ही बढ़त बना ली और डायमंड वॉरियर्स को 5-1 से हराकर ग्रैंड फाइनल में प्रवेश किया। लेडी लायन की गेंदबाजों और फील्डरों ने मैच में अहम भूमिका निभाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *