अमृतसर| नगर निगम चुनावों के संदर्भ में जलियांवाला बाग शहीद परिवार समिति ने वोटरों से अपील की है कि अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए वोटिंग जरूर करें। अकाली मार्केट स्थित समिति के दफ्तर में मीडिया से रूबरू होते हुए समिति के प्रधान महेश कुमार और महासचिव नैनीश बहल ने कहा कि आज नगर की स्थिति दयनीय है। सफाई, सीवरेज, पीने के पानी, सड़कें, गलियों और बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है। बहल ने कहा कि यह मौका है जब वोटर अपने मतों का इस्तेमाल करते हुए अपने मन का नेता चुन कर नगर के विकास में योगदान डाल सकते हैं।


