सोढल मंदिर कारसेवा कमेटी ने निभाई सेवा

जालंधर|श्री सिद्ध बाबा सोडल मंदिर तालाब कार सेवा कमेटी की ओर से मकर संक्रांति के महापर्व पर सोडल मंदिर में लंगर लगाया गया। लोगों ने मक्की की रोटी, सरसों का साग, खिचड़ी तथा हलवा का लंगर खाया। कमेटी के प्रधान तथा जिला संयुक्त सचिव ट्रेड विंग के यशपाल ठाकुर ने कहा कि सभी त्योहार भारतीय संस्कृति के विभिन्न अंग हैं। सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाने चाहिए। चेयरमैन ओमप्रकाश ने सदस्यों द्वारा दिए गए योगदान के लिए भी सभी का धन्यवाद किया। यहां प्रधान यशपाल ठाकुर, चेयरमैन ओमप्रकाश सप्पल, महासचिव रवि मारवाहा, महेंद्र प्रभाकर, अश्विनी शारदा, जयपाल ठाकुर, सुरेंद्र लबी, नरेश सहगल, दर्शन शर्मा, नीलम मारवाहा, रमेश खजुरिया, बिना मेहरा, माला अरोड़ा, संतोष मेहरा, के अतिरिक्त भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *