भास्कर न्यूज | सोनहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब सभी ग्राम पंचायतों में सरपंचों और पंचों का पहला सम्मेलन होगा। इसके बाद उप सरपंच पद का चुनाव कराया जाएगा। इसे लेकर पंचों को अपने पक्ष में करने के लिए दावेदार पूरी ताकत झोंक दी है। सोनहत ग्राम पंचायत में पंच चुनाव के दौरान भी गहमा-गहमी देखने को मिली। अब उपसरपंच पद के लिए भी चार दावेदार सक्रिय हो गए हैं। वे पंचों के घरों पर लगातार संपर्क कर रहे हैं। सोनहत ग्राम पंचायत में 20 वार्ड हैं। यहां महिला सरपंच चुनी गईं हैं। इस बार पंचायत में 12 महिला पंच भी निर्वाचित हुईं हैं। ऐसे में महिला उपसरपंच बनने की संभावना ज्यादा है। हालांकि, पुरुष दावेदार भी मैदान में हैं। अभी तक एक-दो दावेदार ही खुलकर सामने आए हैं।


