सोनहत कॉलेज पहुंचीं विधायक, कहा शिक्षा व्यवस्था सुधारना मेरी जिम्मेदारी

भास्कर न्यूज | सोनहत भरतपुर-सोनहत विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने नवीन महाविद्यालय सोनहत का दौरा कर कॉलेज की व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया। यह उनका महाविद्यालय का पहला दौरा था, जहां छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अंकिता काशी ने किया। प्रभारी प्राचार्य आर.एस. खांडे ने विधायक को अवगत कराया कि कॉलेज में नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर प्रणाली लागू की गई है। वर्तमान में बीए, बीएससी और बीकॉम के प्रथम, तृतीय और अंतिम वर्ष की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में बाउंड्री वॉल, शेड निर्माण, खेल मैदान समतलीकरण, पानी की समस्या और प्रोजेक्टर की आवश्यकता जैसी मूलभूत समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। इन मांगों पर विधायक रेणुका सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से लगन से पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि महाविद्यालय की आवश्यकताओं की पूर्ति करना मेरी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप साहू, जनपद उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल, विधायक प्रतिनिधि राम प्रताप मरावी, बीईओ अरविंद सिंह, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, ग्रामीण एवं छात्र उपस्थित रहे। नवीन महाविद्यालय में उपस्थित विधायक रेणुका सिंह व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *