सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव जारी:शादी के सीजन में लोगों को बजट गढ़बढ़ाया, रायपुर के व्यापारी बोले- सिर्फ 30% तक हो रहा कारोबार

सोना-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे तेज उतार-चढ़ाव ने रायपुर के सराफा बाजार को असमंजस की स्थिति में ला दिया है। एक ओर निवेशक इस उतार-चढ़ाव को अवसर के रूप में देख रहे हैं, वहीं शादी के सीजन में आम ग्राहकों का बजट गड़बड़ा गया है। सोने-चांदी के भाव में भारी बदलाव के कारण रिटेल कारोबार प्रभावित हुआ है। हालांकि निवेशक और स्टॉकिस्ट बाजार में रोजाना ट्रेड और खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण कारोबार करीब 30 प्रतिशत हो रहा है। देखिए पहले ये तस्वीरें- ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा 25 सालों से सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारी मोहित जैन ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में पहली बार इस तरह की अस्थिरता देखी है। पहले सोने चांदी के भाव में करीब 2 हजार रुपए का अंतर महीने भर में देखने को मिलता था, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि हर दिन बड़ा उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे ग्राहकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निवेशक उठा रहे गिरावट का फायदा रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि बाजार में इस समय हर तरह के लोग आ रहे हैं, जिसमें निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले दोनों शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लगातार भाव बढ़ रहे थे। शुक्रवार को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली, जिसका फायदा निवेशकों ने उठाया है। रेट रिवाइज हुए हैं। यह गिरावट निवेशक और स्टॉकिस्टों की मुनाफा वसूली के कारण हुई। बाजार में मिला-जुला असर सराफा कारोबारियों के अनुसार, कीमतों में उतार-चढ़ाव से आम खरीदार असमंजस में है, जबकि निवेशक इसे अवसर के रूप में देख रहे हैं। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों और निवेशकों की रणनीति पर निर्भर करेगी। गोल्ड और सिल्वर मार्केट क्रैश गोल्ड और सिल्वर मार्केट 30 जनवरी को क्रैश हो गया। प्रॉफिट बुकिंग के कारण मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1.10 लाख रुपए (27%) गिर गई। अब 1 किलो चांदी 2.91 लाख रुपए में मिल रही है। एक दिन पहले यानी 29 जनवरी को चांदी 4.01 लाख रुपए प्रति किलो में मिल रही थी। MCX पर सोने में भी 20 हजार रुपए (12%) की गिरावट रही। 10 ग्राम सोना 1.49 लाख रुपए पर आ गया। 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपए पर था। सोने-चांदी में गिरावट की 2 वजह प्रॉफिट बुकिंग: सोने-चांदी की कीमत हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुक किया। फिजिकल डिमांड में कमी: ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड कमजोर हुई, साथ ही औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं। सर्राफा बाजार में चांदी 40 हजार रुपए सस्ती सर्राफा बाजार में चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है। ये बाजार शाम को 5 बजे बंद हो जाता है, इस वजह से यहां कीमतों में वायदा बाजार की तुलना में कम गिरावट देखी गई। वायदा बाजार रात 12 बजे तक चलता है। यहां शेयर बाजार की तरह हर सेकेंड बोलियां लगती हैं जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें… बजट उम्मीद- सोना, चांदी सस्ते हो सकते हैं: ड्यूटी घटकर 4% होने की संभावना; 2025 में चांदी 167%, सोना 75% बढ़ा एक फरवरी को पेश होने वाले बजट के बाद सोना-चांदी खरीदना सस्ता हो सकता है। सरकार इस पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6% से घटाकर 4% कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो सोना प्रति 10 ग्राम करीब 3 हजार और चांदी 6 हजार रुपए सस्ती हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *