सोना दो दिन में ₹9412 महंगा हुआ:₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी आज ₹9,573 बढ़कर ₹2.74 लाख किलो पर पहुंची

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 फरवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 6,629 रुपए बढ़कर 1,58,158 रुपए हो गया है। इससे पहले ये 1,51,529 रुपए पर था। सोना दो दिन में 9412 रुपए महंगा हुआ है। चांदी की कीमत आज 9,573 रुपए बढ़कर 2,73,538 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2,63,965 रुपए थी। वहीं सर्राफा बाजार में सोने ने 29 जनवरी को 1,76,121 और चांदी ने 3,85,933 रुपए का हाई बनाया था। 3 दिन बढ़ने के बाद लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी में तेजी
सोने-चांदी के दाम में लगातार दो दिन से बढ़त है। हालांकि इससे पहले 30 जनवरी,1 और 2 फरवरी को इनकी कीमत में गिरावट देखने को मिली थी। ये गिरावट मुनाफा वसूली के कारण आई थी। अब लोग वापस सोने-चांदी में खरीदारी कर रहे हैं। इस महीने अब तक सोने-चांदी की चाल नोट: सोने की कीमत रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत रुपए प्रति किलो है।, 31 जनवरी को बाजार बंद था। सोस: IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *