सोना ₹968 गिरकर ₹93,393 पर आया:इस हफ्ते अब तक ₹2,238 सस्ता हुआ, चांदी ₹94,200 किलो बिक रही

सोने के दाम में आज यानी 2 मई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹968 गिरकर ₹93,393 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹94,361 थी। इस हफ्ते सोना अब तक ₹2,238 गिर चुका है। पिछले शनिवार को सोना ₹95,631 पर था। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत आज ₹86 बढ़कर ₹94,200 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹94,114 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत सोने में गिरावट के 3 प्रमुख कारण सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें
सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें
सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *