सोनीपत पुलिस ने दबोचा फरार इनामी बदमाश:कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में आया था; शौक के लिए लूटी बाइक-मोबाइल-लैपटॉप

हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने कई वर्षों से फरार एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसने कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान लूटपाट की घटना काे अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी जर्मनजीत पंजाब के तरनतारन का रहने वाला हे। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। सोनीपत सीआईए सेक्टर 3 के इंचार्ज रमेश कुमार ने बुधवार को बताया कि वर्ष 2021 मे किसान आंदोलन के दौरान किसानों ने कुंडली में डेरा डाला था। उस दौरान यहां पर लूट की घटना हुई थी। इसमें एक बाइक, एक मोबाइल व एक लैपटॉप लूटा गया था। पुलिस ने कुंडली थाना में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। उस समय लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में मामले की जांच सीआईए को सौंपी गई थी। ये था लूट का मामला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 9 फरवरी 2021 को सोहन निवासी जाखौली जिला सोनीपत ने थाना कुण्डली में शिकायत दी थी कि वह वर्धमान कम्पनी कुण्डली में नौकरी करता है। अपनी ड्यूटी करके बाइक पर कच्ची नहर पुलिया से गांव अटेरना की तरफ TDI AREA सड़क से जा रहा था। अचानक एक बाइक पर तीन नौजवान लड़के आए। दो के पास डंडे और एक के पास तलवार थी। उस पर तलवार और डंडे से वार करके लूटपाट की। दो की पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी कुंडली पुलिस दो आरोपियों गुराशीष निवासी बैखाल दारापूर, जिला तरनतारण, पजांब व नच्छैतर सिहं उर्फ बीक्का निवासी बरवाला, जिला तरनतारण, पजांब को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने अब तीसरे आरोपी जर्मनजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पर 5 हजार रुपए का इनाम रखा था। पुलिस ने आज इसको कुंडली क्षेत्र में जीटी रोड पर प्याऊ मनियारी के पास से मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया है। 12वीं पास है जर्मनजीत पुलिस के अनुसार अभी जर्मनदीप का कोई दूसरा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। वो 12वीं पास है और किसान आंदोलन मे कुंडली बॉर्डर पर किसानों के धरने में शामिल होने आया था। उसने शोक पूरा करने के लिए लूट की ये वारदात की थी। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ मे इसके साथियों के बारे में पता लगाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *