सोनीपत में कारोबारी नीरज शर्मा के घर छापेमारी:चंडीगढ़ से ED की टीम पहुंची, अवैध लेन-देन और संपत्तियों की कर रही जांच

सोनीपत के अनिल विहार में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार सुबह माइनिंग कारोबारी नीरज शर्मा के घर पर छापेमारी की। पंजाब और चंडीगढ़ नंबर की दो इनोवा गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नीरज शर्मा का माइनिंग कारोबार पंजाब, यमुनानगर समेत कई जगह फैला हुआ है, जिसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है। सरपंच रह चुके हैं नीरज शर्मा प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नीरज शर्मा मूल रूप से औरंगाबाद (ब्राह्मणवास) के रहने वाले हैं और पहले अपने गांव के सरपंच भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह सोनीपत के अनिल विहार में रहते हैं और कुटुंभ केयर इंटरप्राइजेज, बढ़मलिक में उनका कार्यालय भी है। माना जा रहा है कि ED उनकी संपत्तियों और कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। कारोबार की जांच के घेरे में कई ठिकाने सूत्रों के मुताबिक, नीरज शर्मा के खिलाफ अवैध माइनिंग और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच चल रही थी। ED की यह कार्रवाई उसी कड़ी में की जा रही है। फिलहाल अधिकारी उनके घर और कार्यालय में दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं। यह छापेमारी देर तक जारी रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *