पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ में एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार 52 वर्षीय मादुई चाकी की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी चला रहे उनके बेटे मतरम चाकी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों और ग्रामीणों ने चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इससे वाहनों का आवागमन रुक गया। मौके पर पहुंचे सोनुआ के अंचलाधिकारी अनुज टेटे और थाना प्रभारी संजय नायक ने प्रदर्शनकारियों से बात की। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को तत्काल अंतिम संस्कार के लिए सहायता राशि दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधान के तहत परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। मृतक कंकुआ गांव की रहने वाली थीं।


