सोफिया कॉलेज में कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन:अलग-अलग गानों पर डांस, मिमिक्री सहित कई इवेंट हुए , 850 गर्ल्स ने किया पार्टिसिपेट

अजमेर के सोफिया कॉलेज में बुधवार को सोफियस्टा 2024-25 के तहत कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने अलग-अलग गानों पर डांस की प्रस्तुति और मिमिक्री साइट सिंगिंग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रिंसिपल प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने की। प्रिंसिपल सिस्टम पर्ल ने बताया- कॉलेज में सोफियस्टा 2024-25 का आयोजन किया गया, जिसमें 20 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रुप डांस, सिंगिंग और ग्रुप सिंगिंग, मिमिक्री, हेयरस्टाइल, नेल आर्ट सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रिंसिपल ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 850 स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया है। इस कार्यक्रम का सिर्फ उद्देश्य बच्चों के प्रतिभाओं को सबके सामने लाने और उन्हें मोटिवेट करने का है। आखिर में सभी को प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *