सोमनाथ बस्ती का हिंदू सम्मेलन 18 जनवरी को लेकर पोस्टर विमोचन

भास्कर संवाददाता| पाली सोमनाथ बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर रविवार को पोस्टर व पेम्फलेट विमोचन किया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम संयोजक रमेश सोलंकी, महिला संयोजक कमला सोलंकी, सहसंयोजक रिखब सोनी, सहसंयोजक जयशंकर त्रिवेदी, सहसंयोजक खंगारसिंह शेखावत, धनराज माली, कार्यक्रम मीडिया प्रभारी जयेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ। रमेश सोलंकी ने बताया कि सोमनाथ बस्ती में मौनी अमावस्या 18 जनवरी को लाखोटिया उद्यान रंग मंच में विराट हिंदू सम्मेलन होने वाला है। 17 को शाम 4 बजे भैरुघाट चौराहे से भगवा वाहन रैली निकाली जाएगी। वहीं, मौनी अमावस्या को दोपहर 1 बजे सोमनाथ मंदिर से भगवा यात्रा निकाली जाएगी। भगवा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल लखोटिया उद्यान रंगमंच पहुचेगी। यात्रा पहुंचने के बाद मौनी अमावस्या के दिन महिला संयोजक कमला सोलंकी निर्देशन में महिलांए भजन-कीर्तन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *