राजनांदगांव | जिले की महाकाल सेना ने शनिवार को सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते मंदिर में पवित्र ध्वज अर्पित किया। सेना के संयोजक पवन डागा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वज को बाबा के शिखर पर चढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज पूजन से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज को मंदिर शिखर पर लहराया गया। भक्तों ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाया। महाकाल सेना के संयोजक पवन डागा ने कहा सोमनाथ बाबा के चरणों में ध्वज अर्पित करना हमारे लिए सौभाग्य है। महाकाल सेना का यह कदम युवाओं को अपनी संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रेरणादायी संदेश देता है। लक्ष्मण लोहिया ने बताया इस अवसर पर जयेश चतवानी, विष्णु साव, राजू डागा, संजय तेजवानी, अशोक पांडे, राकेश यादव, टेकचंद साहू, हिमांशु गुप्ता, सागर गुप्ता, मोनू पांडे, अंकित, शेखर लश्करे, संजू बघेल, शरद सिन्हा और चेतन साहू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।


